36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की बुशरा और अर्जुन ने जीते दो स्वर्ण पदक

Bushra and Arjun of Madhya Pradesh won two gold
दिनेश शुक्ल । Feb 10 2021 10:52PM

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बुशरा खान गौरी और अर्जुन वास्कले के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भोपाल। गुवाहाटी में खेली जा रही 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को मध्य प्रदेश को बालक एवं बालिका अंडर-18 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल हुए। एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने 1500 मीटर दौड़ 3 मिनट 50.38 सेकेण्ड में पूरी कर जहां मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया वहीं नया मीट रिकार्ड भी बनाया। इससे पहले कोयंबटूर में वर्ष 2016 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एथलीट शंकर ने 1500 मीटर दौड़ 3 मिनट 53.63 सेकेण्ड में पूरी कर यह रिकार्ड बनाया था।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सबसे पहले जल जीवन मिशन इंदौर के सांवेर में होगा शुरू

वहीं, प्रतियोगिता के बालिका अंडर-18 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अकादमी की खिलाड़ी बुशरा खान गौरी ने 4 मिनट 53.47 सेकेण्ड में रेस पूरी कर मध्य प्रदेश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इसे मिलाकर मध्य प्रदेश को प्रतियोगिता में 13 पदक हासिल हुए है। जिनमें 7 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल है। इस प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए है।

 

इसे भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर भी आए सामने, किन्नर गुरु ने दिया मंदिर निर्माण के लिए दान

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बुशरा खान गौरी और अर्जुन वास्कले के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है और हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। खेल संचालक पवन जैन ने राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को हासिल 13 में से 7 पदक एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश को दिलाए हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़