शेयर बाजार में लौटी रौनक! वैश्विक संकेतों और क्रूड में नरमी से सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार

By रेनू तिवारी | Jun 09, 2026

सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और मध्य पूर्व में इजराइल-ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी नरमी आने से घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक—सेंसेक्स और निफ्टी—मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 350.57 अंक की बढ़त के साथ 73,874.83 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 114.50 अंक चढ़कर 23,237.50 अंक पर ट्रेंड कर रहा था।

ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, “कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आई है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर है, जिससे महंगाई, आयात लागत और व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण पर चिंता बनी हुई है।” एशिया के अन्य बाजारों में भी सुधार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग मामूली गिरावट में रहा।

इसे भी पढ़ें: Ukraine Targets Russian Fuel | रूस की 'इकोनॉमिक लाइफलाइन' पर यूक्रेन का प्रहार! क्रीमिया के तेल प्रतिष्ठानों में आग लगी | Ukraine Russia War

अमेरिकी बाजार सोमवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 5,555.67 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। इससे पहले सोमवार को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 719.08 अंक टूटकर 73,524.26 अंक पर और निफ्टी 243.70 अंक गिरकर 23,123 अंक पर बंद हुए थे।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी