श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल स्टोक्स, हेल्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2018

लंदन। श्रीलंका के दौरे के लिये इंग्लैंड की वनडे टीम में बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को शामिल किया गया है। इन दोनों को सितंबर 2017 में ब्रिस्टल में एक नाइटक्लब के बाहर हुई घटना में अनुशासनात्मक पैनल की सुनवाई का सामना करना पड़ रहा है। सत्ताईस वर्षीय स्टोक्स को पिछले महीने सात दिवसीय ट्रायल के बाद बरी कर दिया गया था। वह इस घटना के दौरान हेल्स (29 साल) उनके साथ थे लेकिन उन पर आरोप नहीं लगाया गया था।

पहला वनडे 10 अक्तूब को दाम्बुला में होगा। इंग्लैंड टीम इस प्रकार है:- इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डासन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

प्रमुख खबरें

IRDAI ने स्वास्थ्य बीमा से उम्र और रोग सम्बन्धी बंदिश हटाई, अब 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग या रोगी भी बेधड़क ले सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस

हम दो हमारे बारह अब हमारे बारह शीर्षक से सात जून को होगी रिलीज़

The Family Man 3 | द फैमिली मैन 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, मनोज बाजपेयी ने शुरू की शूटिंग

Land scam case: SC: हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद SC पहुंचे हेमंत सोरेन, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती