क्या MCD के पास नहीं है पैसा ? भाजपा पर बरसे सिसोदिया, बोले- कांग्रेसियों की तरह बंद करो रोना

By अनुराग गुप्ता | Mar 11, 2022

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। आपको बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव तारीखों के ऐलान को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आमने-सामने हैं। इसी बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव रुकवाने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कुछ कारण दिए हैं, उन्होंने बहाने दिए हैं कि दिल्ली सरकार नगर निगम को पैसा नहीं देती है इसलिए चुनाव रुकवा दिए। ये बात मजाक और झूठ है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार नगर निगम को पूरा पैसा देती है लेकिन नगर निगम में भाजपा ने इतना भ्रष्टाचार फैला रखा है, जिसके कारण नगर निगम के पास पैसा नहीं है, ये आपको स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी से तीन बातें कहना चाहता हूं कि कांग्रेसियों की तरह रोना बंद करो, ये तो कांग्रेसियों की आदत है। जितने दिन आपके पास बचे हैं तो हिम्मत से नगर निगम चलाओ।

उन्होंने कहा कि 15 साल दिल्ली के लोगों ने भाजपा को मौका देकर देखा तब आपकी सरकार ने कोई काम नहीं किया और जब आपकी सरकार को जनता हटाने का मन बना चुकी है और अरविंद केजरीवाल जी को एमसीडी में देखना चाहती है तो आप रो रहे हैं कि पैसे नहीं दिए। अगर हिम्मत है तो नगर निगम के चुनाव का सामना करके दिखाओ, दिल्ली की जनता इस बार आपको 10 सीट भी दे दे तो बहुत बड़ी बात है। आपको भी इस बात का पता है कि आपको जनता 10 सीट भी नहीं देगी इसलिए आप चुनाव से भाग रहे हो। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल पर स्मृति ईरानी का पलटवार, पूछा- दिल्ली सरकार ने MCD का फंड क्यों रोका? 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचन आयोग को धमका कर और उस पर दबाव बना कर चुनाव टालने की कोशिश की है ये ठीक नहीं है। लोकतंत्र में राजनीतिक पार्टी के पास सबसे बड़ी ताकत चुनाव होता है। अगर आपको लग रहा है कि आपकी पार्टी में दम है और जनता की पंसद भाजपा है तो लड़िए चुनाव, भाग क्यों रहे हैं ?

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन

Chandranath Rath Murder Case में संदिग्ध Raj Singh की माँ के दावे से उठे कई सवाल

The Lord of the Rings: सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान, Prime Video ने सीजन 4 को भी दी हरी झंडी

Neeraj Chopra का Rome से नाम गायब, Sachin Yadav को मिला बड़ा मौका, जानें पूरा समीकरण