By अंकित सिंह | Apr 23, 2022
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय जनता दल के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद से बिहार की राजनीति को लेकर तरह-तरह की बातें की जाने लगी। दावा किया जाने लगा कि नीतीश कुमार और आरजेडी की एक बार फिर से नजदीकियां बढ़ने लगे हैं। कुछ लोग तो यह भी कहने लगे कि बिहार में बड़ा खेला होने वाला है। इन सबके बीच आज एक बार फिर से नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नीतीश कुमार ने कहा कि इस तरह के इफ्तार पार्टी में सभी लोगों को न्योता भेजा जाता है। इसका राजनीति से क्या संबंध है?