मध्य प्रदेश के बड़वानी से लगे महाराष्ट्र के मुख्य मार्ग की चौकी पर सख्त निगरानी

By दिनेश शुक्ल | Mar 29, 2021

बड़वानी। महाराष्ट्र में कोरोना पाजिटिव लोगों की संख्या में हो रही तेजी से वृद्धि के मद्देनजर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से लगने वाली महाराष्ट्र सीमा के मुख्य मार्ग खेतिया एवं सेंधवा  में स्थापित जाॅच चौकी  पर जहाॅ सख्ती से चेकिंग प्रारंभ की गई है। वहीं बिना जाॅच के अन्य छोटे रास्तो से कोई जिले में प्रवेश न करने पाये, इसके लिये अन्य छोटे, कच्चे-पक्के मार्गो को बेरियर लगाकर सील किया गया है।  कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा सोमवार को सभी एसडीएम को दिये गये आदेश पर उक्त कार्यवाही की गई है। इसके तहत महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्रामों के कच्चे-पक्के पहुंच मार्ग को चुनावी मोड़ जैसा सील किया गया है। इन मार्गो से कोई प्रवेश न करने पाये, इसके लिये स्थानीय कर्मचारियों एवं नागरिको की टोली बनाकर जिम्मेदारी सौपी गई है। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें