कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र के इन तीन शहरों में बढ़ायी जा सकती है सख्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार यवतमाल, अमरावती और अकोला जिलों में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए ‘किसी भी वक्त’ वहां पाबंदियों को सख्त कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस मुद्दे पर आज सुबह चर्चा की और उसी के आधार पर कदम उठाए जाने की संभावना है। हाल के दिनों में फिर से महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 4,787 नए मामले आए जो 2021 में राज्य में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें