ताइवान में भूकंप के जोरदार झटकों से हिली इमारत, एक महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

ताइपे। ताइवान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आने से बृहस्पतिवार को एक महिला की मौत हो गई। भूकंप के कारण विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई जिससे 10,000 से अधिक मकान प्रभावित हुए।

‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार अंतरराष्ट्रीय समयानुसार बुधवार रात नौ बजकर 28 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर गहराई में था। राष्ट्रीय दमकल एजेंसी ने बताया कि भूकंप के दौरान एक अलमारी 60 वर्षीय महिला पर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 5 की मौत, कई अन्य घायल

भूकंप के कारण ताइपे और निकटवर्ती यिलान में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से करीब 10,000 से अधिक मकान प्रभावित हुए और रेल प्राधिकारियों ने यिलान में ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दीं जिसके कारण हजारों यात्री प्रभावित हुए। ताइवान में पहले ही तूफान ‘लेकीमा’ की चेतावनी जारी की गई है जो तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके कारण यहां शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

 

प्रमुख खबरें

Jaunpur: धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्‌डी का BSP ने काटा टिकट, मायावती ने इस नेता पर जताया अपना भरोसा

भाजपा ने दो चरणों में अच्छा प्रदर्शन किया, मप्र की सभी 29 लोकसभा सीट पर जीतेगी: VD Sharma

Mexico : कुएं से मिले तीन शवों की पहचान की गई, दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक

Motilal Nehru Birth Anniversary: देश के अमीर वकीलों में होती थी मोतीलाल नेहरु की गिनती, आजादी में निभाई अहम भूमिका