तीन इकाइयों के कामकाज का अध्ययन कर रहे, उसके बाद लेंगे कोई फैसला: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

दुबई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनका मंत्रालय अपने तीन उपक्रमों एमएमटीसी, एसटीसी और पीईसी के कामकाज का अध्ययन कर रहा है और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए उचित कदम उठाया जाएगा। गोयल से पूछा गया था कि क्या वाणिज्य मंत्रालय की इन इकाइयों को बंद करने की योजना है। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और जो भी राष्ट्रहित में होगा वह करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: रीवा सर्किट हॉउस में बाबा ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पुलिस जुटी जांच में

वहीं प्रोजेक्ट ऐंड इक्विपमेंट कॉरपोरेशन (पीईसी) का गठन 1971 में एसटीसी की अनुषंगी के रूप में हुआ था। यह 1997 में स्वतंत्र इकाई बनी। मेटल्स ऐंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एमएमटीसी) की स्थापना 1963 में खनिज और अयस्कों के निर्यात तथा अलौह धातुओं के आयात के लिए की गई थी। ये तीनों कंपनियां वाणिज्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन आती हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी