PM मोदी संग मुलाकात से पहले बीजेपी को बड़ा झटका देने की तैयारी में दीदी! क्या सुब्रमण्यम स्वामी TMC में होंगे शामिल?

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2021

कीर्ति आजाद, पवन वर्मा और अशोक तंवर के बाद क्या अब स्वामी भी टीएमसी में शामिल होंगे। बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी आज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं। आज दोपहर 3: 30 मिनट पर दोनों के बीच मुलाकात होने वाली है। जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सुब्रमण्यम स्वामी  तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।  तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। यह बैठक तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होने की संभावना है। संयोग से स्वामी मंगलवार को कोलकाता में थे जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: गोवा कांग्रेस ने टीएमसी और प्रशांत किशोर के आईपीएसी पर साधा निशाना

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता के पैर में चोट लगने के बाद उन्होंने ममता को अपनी "शुभकामनाएं" भी दी थीं। इस घटना ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी और बीजेपी के बीच वाकयुद्ध छेड़ दिया था। 2020 में स्वामी ने उनकी राजनीति की आलोचना करने वाले एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा था: “मेरे अनुसार ममता बनर्जी एक पक्की हिंदू और दुर्गा भक्त हैं। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी