हृदय रोग से पीड़ित प्रिंस फिलिप के दिल का ‘सफल’ ऑपरेशन : बकिंघम पैलेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2021

लंदन। हृदय रोग से पीड़ित ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का लंदन के एक अस्पताल में किया गया ऑपरेशन सफल रहा। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा। पहले उन्हें निजी किंग एडवर्डसप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर हृदय रोग से संबंधित आगे की जांच और उपचार के लिए उन्हें सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' पर लोग क्यों हुए नाराज? निर्देशक ने दी सफाई

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का कल (बुधवार) सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में हृदय का सफल ऑपरेशन हुआ।’’ बयान में कहा गया, ‘‘वह इलाज, आराम के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।’’ लंदन में सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल, नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) अस्पताल है और यूरोप का सबसे बड़ा हृदय रोग अस्पताल है। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग जून में 100 वर्ष के हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana