तख्तापलट के बाद सूडानी सेना ने प्रदर्शनकारियों के साथ की पहली बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

काहिरा। सेना द्वारा दो दिन पूर्व राष्ट्रपति उमर अल बशीर के तख्तापलट के बाद सूडान के राजनीतिक दलों और करीब चार महीने से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के पीछे सक्रिय लोगों ने शनिवार को देश की सेना के साथ पहले दौर की बैठक की। कार्यकर्ताओं और सेना ने यह जानकारी दी है। प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों द्वारा इस सप्ताह दो बड़ी सफलता हासिल करने के बाद यह बैठक हुई है। 

पहली सफलता बृहस्पतिवार को अल बशीर के करीब 30 साल के शासनकाल की समाप्ति के रूप में मिली और इसके एक दिन बाद अंतरिम सैन्य नेता जनरल अवाद इबन आउफ को उनके पद से हटने के लिए विवश किया गया। प्रदर्शनकारी इबन आउफ को अपदस्थ नेता के काफी करीब मानते थे।

प्रमुख खबरें

IAS Sujata Raut Karthikeyan BJD में शामिल, Naveen Patnaik बोले- महिलाओं को मिलेगा लाभ

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश