देश को फैसला करना होगा, गन्ने की मिठास बढ़ेगी या जिन्ना के अनुयायी उत्पात मचाएंगे: आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021

नोएडा(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश को यह फैसला करना होगा कि गन्ने की मिठास बढ़ेगी या ‘‘पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के अनुयायी उत्पात मचाएंगे।’’ आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गौतम बुद्ध नगर के जेवर इलाके में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के लिए आयोजित समारोह में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के विभिन्न प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: धारवाड़ में मेडिकल के 66 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

उनके इस बयान की भाजपा समेत कई दलों ने आलोचना की थी। आदित्यनाथ ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी को जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना हो या विकास के लिए नए बुनियादी ढ़ांचों का निर्माण करना हो या फिर लोगों की आस्था का सम्मान करना हो, उत्तर प्रदेश मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूरी धारणा बदलकर यह हो गई है कि राज्य प्रगति और विकास कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने गौतम बुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करोड़ों रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी दिनों में क्षेत्र में रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का ‘‘उपहार’’ देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इस समारोह में गौतम बौद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा, स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह और तेजपाल समेत कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री भी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Kamakhya का Ambubachi Mela, जहां Periods Taboo नहीं, नारी शक्ति का उत्सव मनाया जाता है

Korean Skin Care Tips: K-Beauty का ये Skincare Trend हुआ Viral, घर बैठे पाएं कोरियन जैसी बेदाग त्वचा

FIFA World Cup: Neymar की धमाकेदार वापसी! Ancelotti बोले- पूरे 90 मिनट के लिए तैयार

New Delhi में BRICS बैठक के बाद ईरानी NSA की PM Modi से मुलाकात, क्या हैं इसके मायने?