ट्रंप का दावा, चार अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाने वाला था सुलेमानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा उन्हें लगता है कि पिछले सप्ताह मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी चार अमेरिकी दूतावासों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे यकीन है कि चार दूतावास थे... शायद ऐसा (हमला) बगदाद के दूतावास में होने वाला था।”

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान से उन सवालों के जवाब मिले हैं, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने सुलेमानी की हत्या का भारी जोखिम क्यों उठाया। गौरतलब है कि ट्रंप इस समय महाभियोग का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला