दिल्ली की गर्मी ने कर दिया है बुरा हाल, तो घूमने जाएं इन 5 हिल स्टेशन पर, ना मिलेगा जाम

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 04, 2024

इस समय देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन इस बार हालात और भी बदतर हैं। भारत के कई राज्यों में तापमान 52 डिग्री पार हो चुका है। ऐसे में गर्मी से लोगो का बुरा हाल हो चुका है। गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग घर के अंदर रहना ही पंसद कर रहे हैं। अगर आप गर्मियों की छुट्टियो में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां इस समय बर्फ जमी होती है और तापमान जोरी डिग्री से नीचे रहता है। जानिए भारत से ठंडी जगहों के बारे में।

जून-जुलाई में घूमने के लिए अरुणाचल प्रदेश में स्थित सबसे ठंडी जगह है। यह 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां हमेशा चारों तरफ से बर्फ से ढकी रहती वर्तमान में यहां का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस है। यह हिल स्टेशन बहुत ही सुंदर है और यहां फोटोग्राफी के लिए सबसे बढ़िया जगह है।

स्पीति वैली

हिमाचल प्रदेश में स्पीति वैली एक खूबसूरत जगह है। इस समय यहां की सड़के , घटिया, ठंडे रेगिस्तान और बर्फ से ढंके पहाड़ आपका मन को खुश कर देगी। यहां चारों तरफ हिमालय से घिरी स्पीति घाटी, 12,500 फीट की ऊंचाई पर है।  इस समय स्पीति में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री है और अधिकतम तापमान 6 डिग्री बना रहता है।

द्रास

गर्मी के कहर से बचने के लिए आप द्रास घूमने जा सकते हैं। यह जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले में लद्दाख का प्रवेश द्वार है। यह हिल स्टेशन सबसे ठंडा है। बता दें कि कारगिल अपनी खूबसूरती और युद्ध के लिए जाना जाता है। यहां इस समय तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है।

सोनमर्ग

गर्मी से बचने के लिए आप सोनमर्ग जा सकते हैं। इन दिनों यहां का तापमाम 15 डिग्री सेल्सियस रहता है। खूबसूरत नजारों और सुंदर घाटी के लिए यह जाना जाता है। सोनमर्ग में अल्पाइन घास के मैदानों, ग्लेशियर, झीलों और ट्रेकिंग के लिए बहुत फेमस है। प्रकृति प्रेमी के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।

प्रमुख खबरें

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण

Punjab Power Crisis: कोयला संकट से पंजाब में 1500 MW उत्पादन ठप, बत्ती गुल

Tier-2 और Tier-3 शहरों के Startup में भारी नवाचार क्षमता, बोले Jitendra Singh