Omar Abdullah Cabinet में क्षेत्रीय संतुलन नहीं, BJP नेता Sunil Sharma ने लगाए आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल में ‘‘क्षेत्रीय और सांस्कृतिक असंतुलन’’ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि यह पहली बार है जब कोई क्षेत्रीय और सांस्कृतिक असंतुलन देखने को मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकारों को हर समुदाय को साथ लेकर चलना होता है।

जम्मू क्षेत्र से केवल उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और जावेद राणा ही मंत्री बने हैं, जबकि आठ मंत्री कश्मीर घाटी से हैं। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बताया कि नेकां ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उनकी पार्टी से संपर्क किया था, लेकिन कांग्रेस ने इससे दूर रहने का फैसला किया। कर्रा ने कहा, ‘‘इस संबंध में हमारे (नेकां-जेकेपीसीसी) बीच बातचीत होती रहती है।

जब भी मंत्रिमंडल के विस्तार की बात आई, तो हमसे संपर्क किया गया। हमने एक बार फिर अपना रुख, अपना घोषित और सैद्धांतिक विचार दोहराया तथा उन्हें बताया कि कांग्रेस ने पहले ही तय कर लिया है कि हम इसका हिस्सा नहीं बनेंगे।’’

प्रमुख खबरें

DMK नेता ने स्कूलों से 400 करोड़ वसूले, TVK नेता Nirmal Kumar का गंभीर आरोप

तमिलनाडु में जेल ब्रेक घटनाओं पर MK Stalin ने TVK सरकार पर साधा निशाना

Maharashtra में MSRTC कर्मियों को Diwali से पहले मिलेगा वेतन, 391 करोड़ रुपये मंजूर

High Uric Acid कंट्रोल करने में मददगार है यह घरेलू चाय, सिर्फ 3 चीजों से करें तैयार