सुनील सिंघी और पंकज मेसोन का हरिद्वार आगमन पर स्वागत

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 16, 2026

राज्य व्यापार मण्डल (रजि.) उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन भारत सरकार सुनील सिंघी जी एवम दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज मेसोन जी के हरिद्वार आगमन पर फूल मालाओ पटका पहना कर स्वागत किया।  राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला जी ने कहा की माध्यम वर्ग का व्यापारी अर्धव्यवस्था की रीड है। इसका संरक्षण करना सरकार व् संगठन की जिम्मेदारी है राजेंद्र चौटाला ने कहा उत्तराखंड में भी जल्द उत्तराखंड व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने चेयरमैन सुनील सिंघी जी को ज्ञापन दिया, दून वैली व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज मेसोन ने कहा की व्यापारी सगठनों का मुख्य उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। 


जल्द बोर्ड के गठन को लेकर आगे भी वार्ता की जाएगी  स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुमित अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तेज प्रकाश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नितिन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय प्रजापति ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विशाल गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष श्री संदीप अग्रवाल, महामंत्री अनन्त पांडे, उपाध्यक्ष सोनल गर्ग जी,ब्राह्मपुरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष मास्टर मुन्ना जी, प्रचार सचिव गोकुल सिंह रावत जी, मनीष जी, जसवंत बिष्ट जी, नितिन शर्मा, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Khamenei पर भारत की चुप्पी के गहरे मायने, PM Modi ने साधे US-Israel समेत कई समीकरण

AI से बने फर्जी Case Law पर Supreme Court सख्त, Trial Court को लगाई कड़ी फटकार

Iran Crisis का असर: Crude Oil में उबाल, आपकी जेब पर पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार

Middle East Crisis: निवेशकों के लिए Safe Haven बना सोना, Share Market में बड़ी गिरावट