हॉट सनी पर लगा हनी का तड़का! 2019 का नया धमाका

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2019

नयी दिल्ली। 'चार बोतल वोडका काम मेरा रोज का' जब हनी सिंह के इस गाने की बीट चलती थी तो लोग डांस करते नहीं थकते थे, क्योंकि इस गाने में लगा था एक्ट्रेस सनी लियोनी की हॉटनेस और पंजाबी सुपरहिट सिंगर हनी सिंह की आवाज ता तड़का। 2014 में इस गाने ने धमाल मचा दिया था। पूरे पांच साल बाद एक बार फिर सनी लियोनी और हनी सिंह की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। जी हां हनी सिंह एक बार फिर अपनी रेप का जादू चलाने वाले हैं। खबरें आ रही हैं कि ऋषि कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म  'झूठा कहीं का' फिल्म फ्लोर पर आने वाली है। जिसमें हनी सिहं का गाना होगा। इस गाने में हनी के साथ सनी लियोन भी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: गाने ‘मखना’ से हनी सिंह आए मुसीबत में, पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग

चार बोतल वोडका गाने में सनी और हनी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। कुछ शब्दों और गाने की लाइन के कारण ये गाना विवादों में भी रहा था लेकिन तब भी दर्शकों का सनी-हनी का ये गाना खूब पसंद आया था। आज भी पंजाबी पार्टियों में हनी के गाने जान डालते हैं।

इसे भी पढ़ें: हलाला जायज और एक्टिंग हराम, क्‍या ऐसे तरक्‍की करेगा मुसलमान?

आपको बता दें कि ऋषि कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म  'झूठा कहीं का' में कई सितारे साथ नजर आने वाले हैं इस फिल्म में आप ऋषि कपूर सहित आप जिमी शेरगिल, लिलिट दुबे, सनी सिंह, ओमकार कपूर, निमिषा मेहता और मनोज जोशी जैसे एक्टरों को एक साथ स्क्रीन पर देखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मीप कांग ने किया है। सनी लियोनी आजकल अपने आने वाली फिल्मों के शूट में व्यस्त है। हाल ही में सनी लियोनी फिल्म अर्जुन पाटियाला के आइटम सॉंग नंबर क्रेजी हबीबी और डिसेंट मुंडा में नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA