लॉस एंजिल्स से भारत वापस लौट रही हैं सनी लियोन! शेयर की घर से आखिरी तस्वीर

By रेनू तिवारी | Oct 30, 2020

कोरोना वायरस के बाद देश में लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अपने घर अनेरिका वापस लौट गयी थी। सनी लियोन बॉलीवुड में आने से पहले अमेरिका में ही रहती थी। सनी पॉर्न इंडस्ट्री के लिए काम अमेरिका से ही करती थी। लॉकडाउन लगने के बाद वह अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों नूह, अशर और निशा के साथ अमेरिका चली गयी थी। अब जब भारत में सब कुछ धीर-धीरे कुछ खुलने लगा है ऐसे में सनी लियोन ने भी भारत लौटने की तैयारी कर ली है।

इसे भी पढ़ें: मृणाल ठाकुर के बचपन का प्यार है शाहिद कपूर! एक्ट्रेस ने खुल कर बताई दिल की बात 

सनी लियोन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें बताया गया कि वह वापस मुंबई लौट रही है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सनी ने गुलाब के पौधों के बीच खुद की एक तस्वीर साझा की। सफेद रंग की टॉप और बेज पैंट में वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। सूरज की किरनें उनके चेहरे पर पड़ रही थी।  प्यारी सी तस्वीर के साथ, सनी ने लिखा, घर आने का लगभग समय हो गया है। फ्लाइट लेने से पहले घर में परिवार के साथ बिताए पलों के कुछ छण। गुलाबों को सूंघने का सिर्फ एक आखिरी पड़ाव।

 

 

इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में सनी ने कहा था कि मैं अपने मुंबई के घर को बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहती। भारत लौटने की योजना अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फिर से शुरू होने पर आधारित है।

उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत रूप से, मुझे मुंबई छोड़ने का दुख था मैं मुंबई छोड़ना नहीं चाहती थी। यही वजह है कि हमें यहां आने का फैसला करने में इतना समय लगा। हालांकि, हमारे लिए डैनियल की मां और उसके परिवार के आसपास रहना महत्वपूर्ण था। हर किसी की तरह, वे अपने प्रियजनों के साथ रहना चाहते थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय