एडल्ट एक्ट्रेस वाली छवि पूरी तरह से बदल देंगी सनी लियोन! अनुराग कश्यप की बड़ी फिल्म का मिला ऑफर

By रेनू तिवारी | Jul 29, 2022

बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी कि सनी लियोन अनुराग कश्यप की फिल्म में काम करने जा रही हैं! यकीन नहीं हो रहा? जी हां यह हकीकत है कि अब सनी लियोन सब्जेक्ट बेस्ड फिल्मों में काम करती दिखाई देने वाली हैं।  फिलहाल अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म दोबारा के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सनी लियोन ने सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: पानी के अंदर पत्नी के साथ इश्क़ लड़ाते नज़र आए मिलिंद सोमन, बैकग्राउंड में केसरिया गाने ने बढ़ाया मज़ा

 

सनी लियोन पिछले कुछ समय से पर्दे से दूर है। पर्दे पर दिखाई न पड़ने का कारण यह नहीं है कि उनके पास फिल्में नहीं है बल्कि उनके पास कई बड़ी फिल्में और सीरीज कतार में है जिसकी शूटिंग अभी चल रही हैं। कोरोना के कारण कुछ वक्त के लिए फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया था जिसके कारण फिल्म की शूटिंग लेट हो गयी थी। 

 

 सनी ने अनुराग के साथ एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की और इसके साथ जाने के लिए एक हार्दिक नोट लिखा। अक्सर स्पेशल नंबर्स (आइटम नंबर गाने) में नजर आने वाली सनी लियोन ने अनुराग कश्यप के साथ अपनी पहली फिल्म हासिल की है। इंस्टाग्राम पर सनी लियोन ने लिखा हां मैं हंस रही हूं, क्योंकि सपने सच होते हैं। इतने वर्षों में मैंने कभी नहीं सोचा था कि अनुराग  जैसा कोई अद्भुत मुझ पर चांस लेगा। मेरा सफर शानदार रहा, लेकिन ये आसान नहीं था। इतने साल तक हिंदुस्तान और बॉलीवुड में रहने के बाद मुझे एक कॉल आया कि क्या मैं अनुराग की फिल्म के लिये ऑडिशन दूंगी। जिंदगी में ऐसे पल आते हैं, जहां सब कुछ बदल जाता है।

इसे भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडीज को सामने देखकर नर्वस हो गये थे विवेक केशरी, ऐसे संभाला खुद को

सनी अपनी इस खुशी का जश्न मना रही हैं। अभी तक उन्हें बोल्ड रोल वाली फिल्में ही ऑफर की जारी रही हैं। इसके अलावा वह बड़ी फिल्मों में केवल आइटम नंबर ही करती नजर आयी हैं। अब वह अपने इस बड़े जिन का जश्न मना रही हैं।  

 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा