स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र 90 प्रतिशत सहयोग करे : गर्ग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

जयपुर|  राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने केंद्र से राजस्थान जैसे राज्य के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए देय राशि का अनुपात केन्द्र और राज्य के बीच में 90 और 10 प्रतिशत रखने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को वोट देने का मतलब, राजस्थान में बढ़ते अपराधों को लाइसेंस देना है: अरुण सिंह

उन्होंने प्रदेश में कोविड रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण में हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सा राज्य मंत्री ने बताया की राजस्थान में कोरोना रोकथाम का शानदार प्रबंधन किया गया। इसी का परिणाम है कि रिकवरी दर 99.05 प्रतिशत है और मृत्यु दर अन्य राज्यों से कम 0.93 प्रतिशत है।

प्रदेश में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ करने के लिए अनेक उल्लेखनीय पहल की गई है। कोरोना की प्रतिदिन जांच सुविधा को शून्य से बढ़ाकर डेढ लाख किया जा चुका है। वर्तमान में 38 राजकीय प्रयोगशालाओं सहित कुल 72 प्रयोगशालाओं में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ायी गयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति के उद्देश्य से प्रदेश में करीब 1 हजार एमटी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता विकसित की जा चुकी है।

गर्ग ने बताया कि राजस्थान कोविड टीकाकरण में भी देश के अग्रणी राज्यों में है।प्रदेश में पहले डोज में लगभग 4 करोड़ 23 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण कर 82 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य अर्जित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: लोग कांग्रेस के शासन से तंग आ चुके है : अरुण सिंह

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट