मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

By दिनेश शुक्ल | Oct 26, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों और प्रचार को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को लेकर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने सर्वोच्च न्यायालय का दरबाजा खटखटाया था। ग्वालियर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। इसी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को ये अहम फैसला दिया है। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के तहत आगामी 3 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव से लगभग एक हफ्ते पहले सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राज्य के सभी दलों के उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: उप चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में मैदान सम्भालेंगी उमा भारती

सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा कि सभी प्रत्याशी अपनी बात चुनाव आयोग को नए सिरे से बता सकते हैं और चुनाव आयोग इस पर नोटिफिकेशन जारी करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले जबलपुर हाईकोर्ट की एक बेंच ने उपचुनाव को लेकर आयोजित की जाने वाली सभाओं पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद एमपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभाएं निरस्त कर दी गई थीं। मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी भी दी थी। वही सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राजनीतिक दलों को राहत मिली है। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए 03 नवम्बर को मतदान होना है वही 01 नवम्बर शाम 05 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिसके बाद प्रत्याशी मतदाताओं से घर- घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक