उप चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में मैदान सम्भालेंगी उमा भारती

Uma Bharti will take the field
दिनेश शुक्ल । Oct 25 2020 10:15PM

भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उमा भारती 26 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे रायसेन जिले के सांची विधानसभा के सांचेत में जनसभा, दोपहर 2 बजे सागर जिले के सुरखी विधानसभा के बिलहरा में जनसभा एवं दोपहर 3.30 बजे छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विधानसभा के बमौरी, बक्सवाह में जनसभा को संबोधित करेंगी।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार से प्रदेश में हो रहे 28 विधानसभा सीटों के चुनाव प्रचार में उतर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती 26 अक्टूबर को प्रदेश की उप चुनाव वाले जिलों रायसेन, सागर और छतरपुर की विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभाओं को संबोधित करेंगी। भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उमा भारती 26 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे रायसेन जिले के सांची विधानसभा के सांचेत में जनसभा, दोपहर 2 बजे सागर जिले के सुरखी विधानसभा के बिलहरा में जनसभा एवं दोपहर 3.30 बजे छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विधानसभा के बमौरी, बक्सवाह में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी इन सभाओं को संबोधित करेंगे। उमा भारती कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से हरिद्वार में क्वांरेटाइन थी। छतरपुर की बड़ामलहरा विधानसभा सीट उमा भारती की परंपरागत विधानसभा सीट मानी जाती है। इस विधानसभा सीट से कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी को भाजपा ने मैदान में उतारा है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़