Supreme Court Collegium ने Odisha High Court के लिए 4 जजों की नियुक्ति मंजूर की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने चार अधिवक्ताओं को उड़ीसा उच्च न्यायालय में बतौर न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में एक अधिवक्ता और एक न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति की भी सिफारिश की। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 18 अगस्त, 2026 को हुई अपनी बैठक में उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर वकीलों सस्मिता त्रिपाठी, आदित्य नारायण दास, रंजीत रॉय और गौतम मिश्रा की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।’’ कॉलेजियम ने वकील नचुम्बेमो मोजुई और न्यायिक अधिकारी हेलेन डॉन्ग्लियानी को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi के निर्वाचित प्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, BJP नेताओं ने की सराहना

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया