पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सुरक्षित सीट मामले में इमरान खान की पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2024

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को चुनाव आयोग के प्रति असंतोष प्रकट किया और सुरक्षित सीट के संबंध पर अदालत के फैसले को लागू करने का आदेश दिया।

शीर्ष अदालत का यह आदेश प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि इससे पीटीआई संसद के दोनों सदनों में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने 15 जुलाई को पीटीआई को सुरक्षित सीट आवंटित करने के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की थी।

इससे पहले, शीर्ष अदालत की 13 सदस्यीय पीठ ने 12 जुलाई को आठ-पांच के बहुमत से फैसला सुनाया था कि पीटीआई नेशनल असेंबली और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट के लिए पात्र है। अदालत ने पीटीआई को संसदीय दल भी घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन

NCB ने असम में 43 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार