वोटर लिस्ट रिवीजन पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार, अब विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jul 10, 2025

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए, बिहार में बांग्लादेशियों के अवैध प्रवेश की अनुमति देने वाले कांग्रेस और राजद के लोग अब उन्हें पालना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने कहां कहा कि भारतीय नागरिकों को दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे? बिहार में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले इन 15-20% लोगों ने बिहार को कलंकित किया है और अराजकता का माहौल बनाया है। कांग्रेस-राजद उनके पक्ष में खड़ी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: टाइमिंग को लेकर EC को फटकार, बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर रोक लगाने से SC का इनकार, जारी रहेगा SIR

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हम माननीय न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं, हमें उस पर भरोसा है। एक तरफ वे (विपक्ष) संविधान में विश्वास का दावा करते हैं; दूसरी तरफ वे संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं... वे संवैधानिक संस्थाओं का अपमान क्यों करते हैं? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए राहत की बात है। अब इस मामले की सुनवाई 28 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड को सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के इस सुझाव को मानेगा। इसका इंतज़ार कीजिए।

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका