Banke Bihari temple: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई, असंयमित भाषा पर उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वृंदावन स्थित ऐतिहासिक बांके बिहारी मंदिर पर एक जनहित याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों पर नाराजगी व्यक्त की और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ असंयमित भाषा के इस्तेमाल पर सवाल उठाया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा 21 जुलाई और 6 अगस्त के आदेशों का अवलोकन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश, 2025 को चुनौती दी गई थी और उनमें की गई टिप्पणियों पर रोक लगा दी थी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने पीठ को बताया कि उच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर समानांतर कार्यवाही की और आदेश में कुछ अनुचित टिप्पणियां कीं।

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय ने भूषण पावर एंड स्टील मामले में नए सिरे से सुनवाई शुरू की

शीर्ष अदालत ने अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्च न्यायालय में आगे की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी। उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से कहा कि वे अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को अन्य याचिकाओं के साथ एक खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने पर विचार करें।

प्रमुख खबरें

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने चुपचाप वापस बुलाए अपने सारे परमाणु बॉम्बर! दुश्मन के निशाने पर था एयरबेस! सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक

कथित आतंकी साजिश की जांच के बीच US Air Force ने ब्रिटेन से वापस बुलाए सभी बमवर्षक विमान