Supreme Court ने तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2024

उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री आई पेरियासामी के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में कार्यवाही पर अगला आदेश दिए जाने तक सोमवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत मंत्री की अपील की समीक्षा कर रही है, इसलिए इस मामले में कार्यवाही पर रोक लगाए जाने की आवश्यकता है।

पेरियासामी ने वकील राम शंकर के माध्यम से उच्चतम न्यायलय में याचिका दायर कर भ्रष्टाचार के मामले में चेन्नई की एक अदालत के समक्ष व्यक्तिगत पेशी से उन्हें छूट दिए जाने और जारी कार्यवाही को स्थगित करने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

DU Internship: जापानी कंपनी Sprix Learning में मौका, मिलेगा ₹60,000 स्टाइपेंड

जीतने के बाद इसे ढहा देंगे... टेक्सास में 90 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर धमकी, फिर भारतीय मूल के सैनिक ने...

Jamui छेड़छाड़ मामले में NDA और विपक्ष के बीच तेज हुई जुबानी जंग

ADAG के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को Delhi High Court से मिली राहत, मेडिकल आधार पर जमानत मंजूर