मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति में सुरेश जैन ऋतुराज, ओपी अग्रवाल के सिर सजा ताज

By राजीव शर्मा | Aug 13, 2021

वेस्ट यूपी के प्रतिष्ठित और बड़े कॉलेजों में शुमार मेरठ कॉलेज में गुरुवार को हुए मेरठ कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव में चारों पदों पर सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. राम कुमार गुप्ता पैनल के प्रत्याशियों ने एकतरफा शानदार जीत दर्ज कर ली। चुनाव से पहले बदलाव और कांटे की टक्कर के लगाए जा रहे कयास रिजल्ट आते ही पलट गए। सेठ दयानंद गुप्ता के निधन के बाद उनके बेटे अजय अग्रवाल ने मेरठ कॉलेज चुनाव की कमान संभालते हुए खुद को सही साबित कर दिया। चुनाव में सचिव पद पर सेठ दयांनद गुप्ता के भाई ओपी अग्रवाल विजयी हुए हैं। अध्यक्ष पद सुरेश जैन त्रतुराज ने जीता है। इन दोनों पदों पर जीत का अंतर भी सौ वोटों से अधिक रहा। सुरेश जैन भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष भी रहे हैं। पैनल में सह सचिव पद पर मनीष प्रताप लगातार दूसरी बार जीते हैं। उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार गुप्ता जीते हैं। उक्त पैनल के बाद मेरठ कॉलेज में बदलाव की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को लेकर अलर्ट, मेरठ में भी शुरू हुई चेकिंग 

कॉलेज में चार प्रमुख और 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए गुरुवार सुबह से मतदान हुआ। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सात केंद्रों पर वोट डाले गए। सीसीएसयू कैंपस से प्रो. शिवराज सिंह, प्रो. अनिल मलिक और डॉ. वीके अग्रवाल की निगरानी में हुए चुनाव में सुबह से मददाताओं की लाइन लगी रही। दोनों पैनल मतदाताओं से वोट देने की अपील करते रहे। केंद्रों पर फोटोयुक्त वोटर लिस्ट से एक-एक मतदाता का मिलान करते हुए वोट डाली गई। रात नौ बजे जारी हुए नतीजों में ऋतुराज पैनल ने मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति ने अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष एवं सह-सचिव सहित चारों पदों पर कब्जा कर लिया। विजेताओं की घोषणा होते ही मेरठ कॉलेज में जश्न मनाया गया। एमएलसी डॉ.सरोजिनी अग्रवाल और डॉ.हिमानी अग्रवाल भी कॉलेज में मौजूद रहीं। इस रिजल्ट के साथ ही मेरठ कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर चला आ रहे विवाद पर भी पूर्ण विराम लग गया।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub