राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर सुरजेवाला का सवाल- क्या यह मुखर आवाज़ को दबाने का षड्यंत्र है?

By अंकित सिंह | Jun 14, 2022

नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आज भी प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगी। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। आज एक बार फिर से कांग्रेस ने सुबह सवेरे मोदी सरकार और भाजपा पर जबरजस्त तरीके से निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार व BJP राहुल जी व कांग्रेस से इसलिए डर गई है क्योंकि जब चीन ने हमारे जमीन पर कब्ज़ा किया और हमारे जवान शहीद हुए तब PM ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि हमारे यहां न कोई घुसा और न कोई आया है,तब राहुल जी ने इस झूठ को घेरा और देश के लिए आवाज़ उठाई।

इसे भी पढ़ें: ED ने राहुल गांधी से की दो राउंड की पूछताछ, 8:30 घंटे तक चला सवाल-जवाब का दौर, कल फिर पेश होंगे कांग्रेस सांसद !

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपाई सत्ता की एजेंसियों के डर से कितने ही लोगों ने समझौता कर, माफ़ीनामा देकर भाजपा में प्रवेश कर लिया। अब वो दूध के धुले हो गए हैं। कितनों ने घुटने टेक दिए। लेकिन राहुल गांधी ही हैं, जिन्होंने सरकार की आँख में आँख डालकर जनता के सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्रोनोलॉजी समझें- मोदी सरकार ने बौखला कर ‘‘इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट’’ - ED के पीछे छिप सत्यनिष्ठा की आवाज पर हमला बोला है। ये हमला विपक्ष की उस निर्भीक आवाज़ पर है, जो जनता के सवालों को सरकार के सामने दृढ़ता से रखती है। नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कभी प्राइवेट कंपनियों के नुमाइंदे बन फ्रांस में राफेल का ठेका दिलवाते हैं, तो कभी श्रीलंका में बिजली का ठेका देने का दबाव डालते हैं। राहुल गांधी ने मुट्ठीभर उद्योगपतियों और मोदी सरकार के इस गठजोड़ को बेनकाब किया।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट