'सरेंडर मोदी'... राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को लेकर पीएम को घेरा, प्रधानमंत्री की लीडरशिप पर उठाए गंभीर सवाल

By रेनू तिवारी | Jan 07, 2026

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और उन पर "दबाव" में "सरेंडर" करने का आरोप लगाया। गांधी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने हाउस GOP मेंबर रिट्रीट में बोलते हुए दावा किया था कि पीएम मोदी ने उनसे मिलने का समय मांगा था। 

इसे भी पढ़ें: Siddaramaiah के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड! कर्नाटक बीजेपी ने घेरा, सिद्धारमैया को बताया 'सबसे बड़ा कर्जदार मुख्यमंत्री'

उस भाषण में राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस तथा उसके नेताओं ने महाशक्तियों के सामने कभी ‘सरेंडर’ नहीं किया, लेकिन थोड़े से दबाव के आगे झुक जाना ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल स्वभाव है। कांग्रेस नेता ने बुधवार को अपने इस भाषण से संबंधित वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘‘फ़र्क समझो, सर जी।’’

दरअसल, ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत के टैरिफ (शुल्क) को लेकर हाल के दिनों में कई ऐसी टिप्पणियां की हैं जो सरकार को असहज करने वाली हैं। सरकार की तरफ से फिलहाल इन टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी ट्रंप की टिप्पणियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया।

इसे भी पढ़ें: फर्जी खातों और टेरर फंडिंग के नेटवर्क पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का कड़ा प्रहार! साइबर आतंकी मामले की जांच के तहत 22 जगहों पर रेड

उन्होंने ट्रंप के वक्तव्य का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नमस्ते ट्रंप से लेकर हाउडी मोदी तक, ‘डोनाल्ड भाई’ और अब यह (सर)। आगे क्या?’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे ‘ज्यादा खुश नहीं हैं।’ ट्रंप ने ‘हाउस जीओपी सदस्य रिट्रीट’ में अपने संबोधन में यह भी दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए और बोले, ‘‘श्रीमान्, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?’ मैने कहा, ‘‘जी हां।

News Source- Press Trust of India  

प्रमुख खबरें

Gurugram में 14 ग्राम MDMA के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, वीजा अवधि भी खत्म

श्रीगंगानगर में नहर के पानी को लेकर प्रदर्शन, 10 किसान हिरासत में लिए गए

Manipur के Kamjong में हमले के बाद SP Tholu Rocky का तबादला

Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन