निगरानी टीम घर-घर जाकर करेगी कोरोना संदिग्धों की जांच घर-घर करेंगी

By विनय शुक्ला | Apr 23, 2021

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर  जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़े और लगातार हो रही मौतों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर संदिग्ध मरीजों की जांच का कार्य आरम्भ कर दिया है। स्वास्थ्य  विभाग, महिला बाल विकास विभाग और राजस्व अमला संयुक्त टीम बनाकर 22 अप्रैल से 7 मई तक लगभग 15 दिनों का सर्वेक्षण अभियान चलाएगें।

इसे भी पढ़ें: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य में पहले से सुधार

सीएमएचओ डॉ. एससी राय ने बताया कि वर्तमान में जिलेभर के लिए बनाए गए 111 जांच दलों में से आवश्यकता अनुसार घटाएं या बढ़ाए भी जा सकते हैं। सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। लेकिन जांच टीम के सदस्यों को जिले के 8 लाख 34 हजार की आबादी वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 मई तक सर्वेक्षण कार्य पूरा करना होगा। जांच टीम थर्मो स्क्रीनिंग मीटर, ऑक्सो मीटर से जांच करते हुए पूरी जानकारी अपडेट करेंगे और बीएमओ को रोजाना देंगे, जहां से रोजाना सीएमएचओ कार्यालय में उसकी समीक्षा की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण टीम गांवों या शहरी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से जांच कार्य करेगी जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। जांच में ऑक्सीजन लेबल कम होने वाले मरीजों पर भी निगरानी रखी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण के साथ ऑक्सीजन लेबल 94 से नीचे पाया जाता है तो उसे जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। जबकि संक्रमण के सामान्य लक्षण मिलने पर सेक्टर मेडिकल अधिकारी या बीएमओ की सलाह पर उसे होम क्वारंटीन के लिए सलाह देते हुए दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगायें : मुख्यमंत्री चौहान

कोरोना संक्रमण में बच्चों के उपर भी बन रहे प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं पर भी जांच के दौरान पूरी जानकारी भरने के निर्देश टीम को दिए गए हैं। इसमें गर्भवती महिला में सांस की समस्या, सर्दी-खांसी या अन्य समस्या पाए जाने पर पूरी जांच के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा संदिग्ध मरीजों की तत्काल कोरोना जांच के लिए भी अस्पताल भेजने की सलाह देने की बात टीम सदस्यों से कही गई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस सर्वेक्षण अभियान में अधिक से अनभिज्ञ मरीज सामने आ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

NEET Protest FIR पर Sandeep Dikshit का केंद्र पर वार, छात्रों को Criminals जैसा न मानें

PM Modi ने Alluri Sitarama Raju के नाम किया Bhogapuram Airport, कहा- परिवारवाद की परंपरा खत्म

Nepal में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की चिंगारी क्या समूचे हिंदू समाज के लिए खतरे की घंटी है?

Kapil Sibal ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर उठाए सवाल