कोरोना मुक्त भोपाल अभियान के तहत सर्वे शुरू, किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण

By दिनेश शुक्ल | May 01, 2021

भोपाल। संपूर्ण भोपाल जिले में "कोरोना मुक्त भोपाल अभियान" प्रारंभ किया गया है। इसके तहत जिले में गठित किये गये सर्वे दल द्वारा घर-घर जाकर सर्दी, बुखार, खांसी के मरीजों की पहचान कर रहे हैं तथा उनको सूचीबद्ध किया जा रहा है। सूची के अनुसार प्रत्येक वार्ड में नियुक्त चिकित्सा टीम घर पर जाकर सम्बन्धित मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहें हैं और उन्हें घर पर ही दवाइयों की किट प्रदान की जा रही है।

  

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को दिया गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जबाब

इस संबंध में भोपाल के सिविल सर्जन ने बताया कि 'किल कोरोना अभियान-2' अंतर्गत शनिवार को भोपाल जिले के रासला खेड़ी, आदमपुर, बिल खिरिया, मुबारकपुर, कोठार, खामखेड़ा, पथलोन में आशा-आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण कर सर्वे, फीवर स्क्रिनिंग और जाँच का कार्य पूरी लगन के साथ किया जा रहा है एवं फीवर स्क्रीनिंग के साथ - साथ मरीजों में पुरानी गंभीर बीमारियों उच्च रक्त चाप, डायबिटिज, कैंसर, श्वसन संबंधी बीमारी, गर्भावस्था, अस्थमा इत्यादि बीमारियों की जानकारी प्राप्त कर मरीजों का प्रबंधन भी किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन शहरों में बढ़ा कोरोना मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या

उन्‍होंने बताया कि आशा- आगनबाड़ी, एएनएम तथा स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घरों में दस्तक देकर सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं एवं उन्हें घर पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। कोरोना मुक्त अभियान का उद्देश्य कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर प्रारंभिक अवस्था से ही उनका उपचार करना है, जिससे समय पर उपचार प्राप्त कर रोग को गंभीर होने से रोका जा सके। अभियान का फोकस सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों के उपचार पर अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

गौरतलब है कि कोरोना मुक्त भोपाल अभियान में सम्पूर्ण जिले में सर्वे टीम बनाकर इसमें शिक्षकों, आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले को लगाया गया है। नगरीय क्षेत्र में नगर निगम की टीम दवाइयों और सेनेटाइजेशन का काम संभाल रही है। चिकित्सक की एक टीम तैनात की गई है, जो चिन्हित किए गए घरों में जाकर सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का परीक्षण करेगी एवं उन्हें घर पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराएगी। स्थानीय स्तर पर शासकीय अमले द्वार जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा है।

प्रमुख खबरें

Bharatendu Harishchandra के नाटक Neeldevi पर New Delhi में चर्चा, नारी सशक्तीकरण पर मंथन

जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस: गाजियाबाद अदालत ने Azam Khan को डासना जेल भेजा

Ramlila Maidan Rally को बीजेपी ने बताया SUPER FLOP, संबित पात्रा ने विपक्ष से पूछा- 10 लाख लोग कहां थे?

BITS Pilani प्रवेश परीक्षा के शीर्ष 1,000 छात्रों की पूरी फीस करेगा माफ