NCB का बयान, कहा- सुशांत मामले ने हमें बॉलीवुड में मादक पदार्थों की पैठ होने के संकेत दिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

मुंबई। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले ने एजेंसी को बॉलीवुड में नशीले पदार्थों के नेटवर्क और उसकी पैठ होने के संकेत दिये हैं। एनसीबी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के उप महानिदेशक एम अशोक जैन ने बल्लार्ड इस्टेट क्षेत्र में अपने दफ्तर के बाहर संवाददाताओं से कहा कि एजेंसी इस जांच को ‘तार्किक परिणति’ तक ले जाएगी। एजेंसी ने इस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें राजपूत की हत्या मामले में मुख्य आरोपी उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक चक्रवर्ती और राजपूत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा शामिल हैं। जैन ने कहा कि एनसीबी के कार्यक्षेत्र में ‘बड़ी मछली की तलाश करना’ और अंतरराष्ट्रीय तथा अंतरराज्यीय ड्रग्स लेनदेन का पता लगाना भी शामिल है, वहीं वह अपनी जिम्मेदारी से नहीं बचेगी तथा उसे इस मादक पदार्थों के मामले में कथित सांठगांठ की जानकारी मिल रही है। हिंदी फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों को लेकर सांठगांठ के सबूतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सामान्य तौर पर यह हमारे कार्यक्षेत्र का हिस्सा नहीं है लेकिन हमें अब जानकारी मिल रही है। इस मामले ने हमें नेटवर्क तथा किस हद तक इसकी बॉलीवुड में पैठ है, उसके संकेत दिये हैं।’’

इसे भी पढ़ें: सुभाष घई की 'हीरो' के लिए जैकी श्रॉफ नहीं बल्कि संजय दत्त थे पहली पसंद, इस वजह से किया था फिल्म से बाहर

जैन ने मीडिया से कहा कि वह यह अटकल नहीं लगाएंगे कि आगे किसे गिरफ्तार किया जाएगा और वह साक्ष्यों पर भी बात नहीं कर सकते। एनसीबी राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ वाले कोण से एनडीपीएस कानून की आपराधिक धाराओं के तहत जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में उसके साथ एक रिपोर्ट साझा की थी। इससे पहले इस मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये रिया के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे मिरांडा को यहां एक अदालत ने नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। शौविक और मिरांडा के अलावा एनसीबी ने जैद विलात्रा (21) और आब्देल बासित परिहार (23) को भी गिरफ्तार किया है। वे इस समय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध