सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आया नया मोड़, सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया यह कदम

By रेनू तिवारी | Jul 11, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का लेकर काफा कुछ चीजें साफ नहीं हैं। मुंबई पुलिस ने जिस तरह सभी को क्लीन चिट लेकर इसे सुसाइड का मामला बताया है उससे सुशांत के फैंस खुश नहीं हैं। सुशांत का परिवार और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस चाहते हैं कि सुशांत सिंह की मौत मामले की जांच सीबीआई करें ताकि सुशांत के दोषियों को सजा मिले। सुशांत सिंह की मौत के मामले में अभी तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हुई हैं। अभी तक इस केस को लेकर पुलिस को कोई सब्र करने वाला बयान सामने नहीं आया हैं।

इसे भी पढ़ें: सुतापा को सता रही है इरफान खान की याद, नदी के किनारे बिताए पलों की तस्वीरें शेयर की

सुशांत की मौत को लेकर इसी कारण फैंस चाहते हैं कि इस केस की सीबीआई जांच हो। ये मांग काफी तेज हो गयी हैं। इस मामले ने काफी राजनीतिक लोग तो शामिल थे ही लेकिन अब सुशांत के केस में नया मोड़ आ गया हैं। खबरे हैं कि सुशांत के केस में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपना बयान जारी किया हैं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस केस की सीबीआई जांच को लेकर वकील  इशकरण सिंह भंडारी से सवाल किया है कि क्या यह केस सीबीआई के पास जाने लायक है या नहीं? सुब्रमण्यम स्वामी  भारत के जानेमाने वकील और वरिष्ठ नेता हैं। 

उन्होंने इस मामले पर दखल देते हुए ट्वीट किया कि मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट में जिक्र किया कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत मामले के लिए सभी डाटा एकत्र करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump