सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झोल, शेखर सुमन ने उठाए सवाल

By रेनू तिवारी | Jun 25, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर मृत पाया गया। पुलिस ने शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या का केस बताया था। दूसरे दिन आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत का कारण दम घुटना की बताया गया। सुशांत के मृत शरीर की बारीकी से जांच के लिए उनके पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आनी थी। अब सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी हत्या किए जाने के सारे दावों को झुठला दिया हैं। सुशांत कि रिपोर्ट में यह साफ हैं कि सुशांत की मौत का कारण दम घुटना हैं। फांसी लगाने के कारण उननका दम घुटा और उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि सुशांत के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं है उनके नाखून भी साफ थे। ऐसे में हत्या की कोई आशंका नहीं हैं। सुशांत को किस चीज का डिप्रेशन था पुलिस इस एंगल  से जांच कर रही हैं।

सुशांत के फैंस और उनके जानने वालों का कहना हैं कि सुशांत सिंह राजपूत मानसिक रुप से इतने कमजोर नहीं थे कि  वह आत्महत्या कर ले। सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट शेयर करके ये दावे किए जा रहे हैं कि सुशांत ने सुसाइड नहीं की हैं बल्कि उनकी हत्या की गयी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश