By रेनू तिवारी | Aug 28, 2020
रिया चक्रवर्ती जो सुशांत के केस में मुख्य आरोपी हैं उन्होंने हाल ही में टीवी चैनल आजतक को इंटरव्यू दिया हैं। जिसमें उन्होंने सुशांत के यूरोप ट्रिप का वर्णन किया था। रिया चक्रवर्ती ने ये दावा किया है की सुशांत सिंह राजपूत के यूरोप ट्रिप के बाद से ही तबियत ज्यादा खराब हो गयी। इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि वह अक्टूबर में सुशांत के साथ यूरोप के ट्रिप पर गयी थी इस ट्रिप पर सुशांत और मेरे साथ मेरा भाई शोविक भी गया था। सुशांत को फ्लाइट से डर लगता है इस लिए उन्होंने सफर करने से पहले एक दवा खाई थी।
यूरोप ट्रिप के बारे में बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत जब पेरिस पहुंचे तो वह एक भी दिन होटल से बाहर नहीं निकले। वह पेरिस में काफी गुमसुम थे। डिप्रेस लग गये थे। रिया ने कहा कि 3 दिन पेरिस में रुकने के बाद भी हम बाहर नहीं गये। उसके बाद रिया ने कहा कि पेरिस से निकलने के बाद हम स्विजरलैंड गये। वहां पर सुशांत काफी खुश थे। वहां से एंजॉय करने के बाद हम इटली गये और वहां पर हमने एक होटल में स्टे किया जहां पर काफी डरावनी तस्वीरें लगी थी। तस्वीरें देखकर सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान हो गये थे। इस ट्रिप के बाद से ही सुशांत की तबियत खराब हो गयी।
अब आपको बताते है कि रिया चक्रवर्ती ने इस बयान में कितना झूठ बोला हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने सपनों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें से काफी सपने उन्होंने पूरे कर लिए थे। इन सपनों में से एक सपना था पेरिस से मिक्की माउस डिज्नीलैंड जाने का। ये सपना सुशांत सिंह राजपूत पूरा कर चुके थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर 9 अक्टूबर 2019 को पोस्ट डाली है कि वह अपने सपने को पूरा कर रहे हैं पेरिस में।