तेजस्वी की शादी से खुश हैं सुशील मोदी, कहा- 50 हजार रुपये का मिलेगा लाभ

By अंकित सिंह | Dec 13, 2021

एक ओर जहां तेजस्वी यादव की शादी को लेकर उनके मामा जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं तो वहीं दूसरी ओर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की है। हमेशा लालू परिवार पर हमलावर रहने वाले सुशील मोदी ने तेजस्वी के इस कदम को हिम्मत भरा कदम बताया। तेजस्वी का साथ देते हुए उन्होंने कहा कि वाकई बहुत बड़ा काम है। सुशील मोदी ने इसके लिए तेजस्वी को बधाई भी दी है। तेजस्वी की तारीफ करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि हमने भी अंतरजातीय विवाह किया था और अब तेजस्वी यादव ने भी ऐसा किया है। इसके लिए उनको बहुत बहुत बधाई। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी ने हिम्मत करके अंतरधार्मिक शादी भी की है जो कि आने वाले दिनों में इसको भी बढ़ावा देगा। 

इसे भी पढ़ें: मामा साधु यादव पर भड़के तेज प्रताप, कहा- अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ

तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव लगातार लालू परिवार पर हमलावर हैं और कह रहे हैं कि इससे यदुवंशियों में नाराजगी है। हालांकि राजद का मानना कुछ और है। गौरतलब है कि सुशील मोदी ने भी अपना जीवन साथी क्रिश्चिन समुदाय से चुना था। हालांकि उन्होंने जब शादी की तो वह विधायक नहीं थे। शादी के बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और वह विधायक भी बन गए। इसके साथ ही भाजपा का यह दावा है कि सुशील मोदी हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। गौरतलब है कि एक सादे समारोह में तेजस्वी यादव ने दिल्ली के एक फॉर्म हाउस में अपने बचपन के दोस्त रचेल से शादी कर ली है। इस शादी में परिवार के सभी लोग भी मौजूद रहे।

 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच