नीतीश-केसीआर के मुलाकात मुलाकात पर सुशील मोदी का तंज, यह दो दिवास्वप्न देखने वालों का मिलन

By अंकित सिंह | Aug 31, 2022

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बिहार दौरे पर हैं। आज उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। केसीआर के बिहार दौरे और नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर अब भाजपा उन पर हमलावर हो गई हैं। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर तंज कसा है। सुशील मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच प्रस्तावित बैठक ‘‘दो दिवास्वप्न देखने वालों का मिलन’’ है। केसीआर के नाम से लोकप्रिय तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राव नीतीश से मिलने बुधवार को पटना पहुंचे हैं। दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशें कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: केसीआर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, बोले- केंद्र की सत्ता में बैठे दुष्ट लोगों की विदाई के बाद ही देश और तेलंगाना को होगा भला

आपको बता दें कि तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के परिवारों और हाल ही में एक आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की। बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि गलवान घाटी में लगभग 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे ये घटना 15 जून 2020 को घटी थी। राज्य सरकार ने तय कर लिया था कि शहीदों के परिवार को 11-11 लाख रु.का अनुग्रह योगदान देंगे और इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से शहीदों के परिवार को 25-25 लाख अनुग्रह योगदान दिया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि CM नीतीश कुमार और तेलंगाना CM केसीआर का आज का कार्यक्रम गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों और हाल ही में हैदराबाद में हुए हादसे में मारे गए लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित हुआ है। बिहार और तेलंगाना की सरकार सभी परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है।  

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका