राम जन्मभूमि के पास से गिरफ्तार हुए 7 संदिग्ध

By Satya Prakash | Aug 26, 2021

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र तक वाहन लेकर पहुंचे ही संदिग्ध को अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी सभी से पूछताछ कर रही हैं। दरअसल 29 अगस्त को प्रदेश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या आने की तैयारी है जिसको लेकर अयोध्या की सुरक्षा अति संवेदनशील मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हिन्दू भावना को ठेस पहुंचाने के भाव से श्रद्धांजलि देने नहीं आए विपक्षी नेता: नीलकंठ तिवारी

सूत्रों के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर के पास पकड़े गए संदिग्ध में एक एनजीओ से जुड़े होने की जानकारी मिली है जिसमें डॉक्टर समीर, डॉक्टर सबीर, राशिद खान, असलम खान, सिद्धि कोय, अजस्व है। बुधवार कि सुबह सभी व्यक्ति इनोवा क्रिस्टा से अयोध्या पहुंचे थे मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति के साथ सभी संदिग्ध टेढ़ी बाजार क्रॉसिंग पार कर गोकुल भवन बैरियर के निकट तक पहुंच गए जहां खाली स्थान देखने के बाद अपने वाहन को खड़ा कर दिया और परिसर की चौहद्दी देखने चले गए कपिल देव का वाहन खड़े होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में जांच करने लगे तो वही बात लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल ले जाने के बाद लोगों द्वारा गाड़ी खड़ी करने की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद उन सभी को थाना क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: जन जन के राम से होगा राष्ट्रपति का स्वागत, लोक गायिका मालिनी अवस्थी कर रही तैयारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या शैलेश कुमार के मुताबिक अयोध्या में चेकिंग के दौरान एक इनोवा गाड़ी जिसमें 7 लोग सवार थे सभी से पूछताछ के लिए इनसे रोका गया। लेकिन किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक ना होने के कारण पूछताछ कर गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया है। बता क्या सभी व्यक्ति एक एनजीओ के तहत कार्य कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत