भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्वीट के बाद CSK के निलंबित डॉक्टर ने मांगी माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2020

नयी दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंगस के निलंबित डॉक्टर मधु थोटापिल्लिल ने गुरुवार को अपनी विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट पर बिना शर्त माफी मांगी जिसमें उन्होंने पूर्वी लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सैनिको की मौत के बाद सरकार का मजाक उड़ाया था। मंगलवार को गलवान घाटी में झड़प के बाद भारतीय सैनिकों की मौत की खबरें आने के बाद थोटापिल्लिल ने ट्वीट करके सरकार का मजाक उड़ाया था। उन्होंने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। फ्रेंचाइजी ने बाद में उन्हें निलंबित कर दिया। थोटापिल्लिल ने गुरुवार को ट्विटर पर ही माफी की पेशकश की। डॉक्टर ने माफी मांगते हुए लिखा, ‘‘16 जून को मैंने एक ट्वीट किया और बाद मैं मैंने महसूस किया कि मैंने जिन शब्दों को इस्तेमाल किया वे अनुचित हैं और अनजाने में लिखे गए। मैंने इसे डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक मेरे ट्वीट के स्क्रीनशॉट जगह-जगह भेजे जा चुके थे और सोशल मीडिया पर साझा किए गए थे। ’’

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट