नमाजियों के सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाने से खफा हुई स्वरा भास्कर, कहा- हिंदू होने पर शर्म आती है

By रेनू तिवारी | Oct 23, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस को अक्सर राजनीतिक सहित समाजिक मुद्दों पर बोलते हुए देखा गया हैं। कई बार एक्ट्रेस को अपनी बेबाकी के कारण अलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि उन्हें हिंदू होने पर शर्म आती हैं। स्वरा भास्कर ने एक वीडियो साझा करते हुए ये टिप्पणी दी है।

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। शुक्रवार को, स्वरा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने के बाद निराशा व्यक्त की थी जिसमें कुछ हिंदू संगठनों ने गुरुग्राम के सेक्टर 12 और सेक्टर 47 में शुक्रवार की नमाज को बाधित किया था। हिंदू संगठनों, जिनमें कथित तौर पर बजरंग दल के सदस्य शामिल थे, ने । 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए थे।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के अंगरक्षक ने NCB कार्यालय जाकर सीलबंद लिफाफे में दस्तावेज सौंपे 

स्वरा के ट्वीट के बाद कई नेटिज़न्स उनके समर्थन में सामने आए। एक ट्विटर यूजर ने कहा, धार्मिक असहिष्णुता किसी भी समय से अधिक है। अन्य धर्मों को समझने और यह स्वीकार करने का समय आ गया है कि हम धर्मनिरपेक्ष हैं।

हालांकि, कई ट्विटर यूजर्स ने स्वरा से मतभेद करते हुए कहा कि लोगों को अपने घरों में ही अपने धर्म का पालन करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा, "आपको किस बात पर शर्म आ रही है? धर्म का पालन घर पर ही करना चाहिए, न कि सड़कों पर यातायात अवरुद्ध करके और दूसरों को असुविधा पहुंचाकर। ऐसा यूएई में भी नहीं होता है - कोई भी सड़कों या यातायात को अवरुद्ध नहीं करता है।"

प्रमुख खबरें

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह