स्वराज ‘लोगों की मंत्री’ थीं, जिन्हें सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला: पटनायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रताप सारंगी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। पटनायक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि स्वराज ‘‘लोगों की मंत्री’’ थीं, जिन्हें देश में सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सार्वजनिक क्षेत्र में खुद अपनी पहचान बनाने वाली स्वराज, विश्वभर में कहीं भी फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती थीं और परेशान लोगों को तत्काल मदद मुहैया कराती थीं।’’

पटनायक ने कहा, ‘‘शानदार वक्ता स्वराज को उनके बहु-भाषाई कौशल ने उन्हें जनता का नेता और लाखों महिलाओं की आदर्श बनाया।’’ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री प्रधान ने कहा कि देश ने एक उत्कृष्ट शख्स खो दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सुषमा स्वराज जी के अचानक निधन पर अब भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात भाजपा ने सदस्यता अभियान सहित अपने विभिन्न कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया

एक बड़ी बहन, एक साहसी और एक महान महिला, उनका निधन निजी क्षति है।’’वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने लिखा, ‘‘ पूर्व विदेश मंत्री, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज जी के अचानक निधन से मन अत्यंत दुखी है। उनका निधन भाजपा और राजनीति को अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को शक्ति दे।’’ स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी