स्वतंत्र देव सिंह का तंज, माफिया और गुंडों पर योगी सरकार के एक्शन से बहुत कष्ट में हैं अखिलेश

By प्रेस विज्ञप्ति | May 25, 2022

योगी सरकार ने पिछले पांच साल में जो किया और अब दूसरी पारी में जो कर रही है उसका सबसे बड़ा कष्ट अखिलेश यादव को है। सपा सरकार में पाले गए गुंडो और माफिया का नाश करने का बीड़ा योगी सरकार ने उठाया जिसका सपा को छोड़ कर पूरा प्रदेश वाही वाही कर रहा है। प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांच साल झूठ और फरेब का संसार खड़ा किया और अब सदन में भी वाह झूठ ही बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश खिसियाहट में सदन की गरिमा भी भूल गए हैं और अनर्गल बातें करके सदन का बहूमूल्य समय नष्ट कर रहे हैं। अगर वाह सकारात्मक और जनहित की बात करें तो सरकार और जनता दोनों ही पसंद करेगी लेकिन ऐसा उनका चरित्र ही नही है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव को पिछड़े वर्गों से नहीं है प्रेम, केशव प्रसाद की आलोचना पर बोले सिद्धार्थनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि अखिलेश कुछ भी बोलने से पहले यह विचार कर लें कि जनता ने उन्हे लगातार दो बार खारिज किया है। इसका कारण भी स्पष्ट है कि योगी सरकार ने सबको सुरक्षा एवं सबको सम्मान, अपराध एवं अपराधियों के प्रति ज़ीरो टोलरेंस, प्रदेश में शांति और सौहार्द स्थापित करने, महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, माफिया राज समाप्त करके प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज लाने का जो संकल्प लिया है उसका जनता हृदय से स्वागत कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के 50 कुख्यात माफिया अपराधियों के द्वारा अर्जित सम्पतियों से 1438 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की व ध्वस्तीकरण के माध्यम से अवैध कब्जा हटवाया गया। कुल मिला कर विभिन्न माफियाओं व अन्य अपराधियों की कुल 24 अरब 14 करोड़ की सम्पति का जब्तीकरण/ध्वस्तीकरण किया गया जो अखिलेश को भले ही नही भाए लेकिन जनता इसका पूरा समर्थन कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan: विवाह समारोह में मिठाइयां खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने