देखें कौन है Justice P S Dinesh Kumar, जिन्होंने ली है कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2024

बेंगलुरु। न्यायमूर्ति प्रतिनिधि श्रीनिवासाचार्य दिनेश कुमार ने शनिवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल भी इस दौरान मौजूद थे। न्यायमूर्ति कुमार का जन्म 25 फरवरी 1962 को हुआ था। वह बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज और बीएमएस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दो जनवरी, 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 30 दिसंबर, 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 


न्यायमूर्ति कुमार ने 1990 में कर्नाटक उच्च न्यायालय से वकालत की शुरुआत की थी। न्यायमूर्ति कुमार को 1998 में केंद्र सरकार का अतिरिक्त स्थायी वकील और 2003 में वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के लिए पैरवी की थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Impact Summit 2026 Day 4 LIVE UPDATES । AI समिट में आज पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और सैम ऑल्टमैन करेंगे संबोधित

झारखंड एक नवजात शिशु, इसे सहारे की जरूरत, CM Hemant Soren ने मांगा केंद्र से Special Support

Phulera Dooj 2026: Radha Krishna की कृपा पाने का Golden Chance, जानें पूजा का मुहूर्त

Prabhasakshi Newsroom: Mission 2027 पर RSS, CM Yogi से मिले मोहन भागवत, चुनावी रणनीति पर चर्चा!