सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, नटराजन IPL से हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

चेन्नई। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये हैं। यह चोट उन्हें इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान लगी थी। तीस वर्षीय नटराजन ने इस सत्र में में सनराइजर्स की तरफ से चार में से केवल दो मैचखेले। यह समझा जा सकता है कि आस्ट्रेलिया दौरे में व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाये थे।

इसे भी पढ़ें: कैमरन ग्रीन को पहली बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनुबंधित खिलाड़ियों में किया शामिल

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों ने कहा, ‘‘नटराजन अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे थे। वह उपचार के लिये एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) गये थे लेकिन अब पता चल गया है कि भले ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैचों के लिये फिट घोषित कर दिया गया था लेकिन वह खेलने के लिये शत प्रतिशत तैयार नहीं थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अब लंबे समय तक बाहर रहना पड़ सकता है क्योंकि उन्होंने उचित उपचार के बिना वापसी में जल्दबाजी दिखायी।’’ नटराजन ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 और एक वनडे खेला था।

प्रमुख खबरें

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित

BJP और Election Commission पर बरसे Rahul Gandhi बोले, Voter ID से छीने जा रहे जनता के अधिकार