टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत ओमान ओपन के फाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2020

मस्कट। शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने रविवार को यहां आईटीटीएफ चैलेंजर प्लस ओमान ओपन में रूस के किरिल स्काचकोव पर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पुरूष एकल के फाइनल में प्रवेश किया। चौथे वरीय शरत ने दो गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सात सेट तक चले सेमीफाइनल में जीत हासिल की।

उन्होंने एक घंटे आठ मिनट के इस मैच में 11-13, 11-13, 13-11, 11-9, 13-11, 8-11, 11-7 से जीत दर्ज की। अब 37 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी का सामना फाइनल में पुर्तगाल के शीर्ष वरीय मार्कोस फ्रेटास से होगा। फ्रेटास ने भारत के हरमीत देसाई को 5-11, 11-9, 6-11, 6-11, 11-8, 13-11, 11-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शरत के लिये 2010 में मिस्र ओपन खिताब के बाद यह आईटीटीएफ टूर्नामेंट का पहला फाइनल है। यह उनका पहला चैलेंजर टूर्नामेंट फाइनल भी है।

इसे भी पढ़ें: कोई नहीं जानता, कब शुरू होगा IPL टूर्नामेंट, जानिए टीम मालिकों ने क्या-क्या कहा

शरत ने कहा, ‘‘यहां खेलने से मुझे रैंकिंग ओर वरीयता बेहतर करने में मदद मिलेगी। विशेषकर एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर को ध्यान में रखते हुए यह अहम था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बाह काफी भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें शिरकत की क्योंकि हम सभी तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए