Skin Care: मानसून में त्वचा का इस तरह से रखेंगी ख्याल, तो नहीं होगी एक्ने और पिंपल की समस्या

By अनन्या मिश्रा | Aug 01, 2023

अगस्त के महीने में देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। आज कल जो मौसम में उसमें त्वचा का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है। दिन में कभी धूप तो कभी बारिश होने लगती है। बारिश के इस मौसम में उमस और नमी का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। जिसके कारण कई लोगों को स्किन संबंधी समस्या हो जाती है। इसलिए बारिश के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है।

जरूर साफ करें चेहरा

बारिश के मौसम में अपने चेहरे का साफ रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप पूरा दिन में कम से कम दो बार चेहरा जरूर साफ करें। अपने फेस को साफ करने के लिए ग्रीन टी फेस वॉस, नीम फेस वॉश और टी ट्री फेस वॉश का उपयोग कर सकते हैं।

गुलाब जल से दमकेगा चेहरा

गुलाब जल चेहरे के लिए एक ऐसा टोनर है, जिसके रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे पर ग्लो आता है। इसलिए बरसात के मौसम में आप अपने चेहरे पर क्रीम लगाने की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अतिरिक्त ऑयल

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो फेस पर एक्स्ट्रा ऑयल आने की वजह से स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

लाइट फेस ऑयल

बारिश के मौसम में भी चेहरे को मॉइश्चराइजर मेंटेन करना जरूरी है। इसलिए आप किसी लाइट फेस ऑयल का चुनाव कर सकती हैं। इससे एक्ने और पिंपल की समस्या भी नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब