वेस्टर्न वियर में स्टाइलिश दिखने के लिए फैशन डीवा सोनम कपूर के इन लुक्स से लें आईडिया

By प्रिया मिश्रा | May 16, 2022

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन डीवा माना जाता है। सोनम अपने आउटफिट में अपना एक यूनीक टच ऐड करती हैं। चाहे इंडियन वियर हो या फिर वेस्टर्न वियर, सोनम हर आउटफिट को बहुत खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं। यही वजह है कि लोग उनके फैशन सेंस के दीवाने हैं। अगर आप भी सोनम कपूर की तरह वेस्टर्न ऑउटफिट्स को स्टाइलिश तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो सोनम कपूर के इन लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं -

अगर आप किसी पार्टी में स्टाइलिश और यूनीक दिखना चाहती हैं तो सोनम कपूर की तरह लॉन्ग स्कर्ट और रफल टॉप पहन सकती हैं। इस आउटफिट को यूनीक बनाने के लिए आप टॉप के ऊपर शर्ट जैकेट पहन सकती हैं। स्मोकी या शिमरी आई मेकअप और साइड पार्टेड बन के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।


ऑफिस लुक 

अगर आप ऑफिस के लिए स्टाइलिश लुक ढूंढ रही हैं तो सोनम कपूर की तरह पैंट सूट पहन सकती हैं। इसके लिए आप क्रॉप्ड ट्राउजर और शर्ट को कोट के साथ पेयर अप कर सकती हैं। इस लुक के साथ आप पैरों में पंप्स पहन सकती हैं। न्यूड लिप्स और बालों को टाई अप करके आप इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हिना खान के यह सूट लुक्स हैं एकदम पार्टी परफेक्ट

कैजुअल लुक 

अगर आप कैजुअल लुक में कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो सोनम की तरह कोऑर्ड सेट पहन सकती हैं। आजकल यह काफी फैशन में है। इसके लिए आप ऑफ शोल्डर टॉप को कैपरी के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप फ्लिप फ्लॉप चप्पल पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इस लुक के साफ आप नो मेकअप लुक कैरी करें।

डे आउटिंग 

अगर आप डे आउटिंग के लिए आउटफिट इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं तो सोनम की तरह बूट पैंट्स को शर्त के साथ टीम अप करें। इस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी कर सकती हैं। इस लुक के साथ आप कैजुअल शूज या स्नीकर्स पहन सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।