नहीं गिरा हमारा मनोबल, पिछले साल के प्रदर्शन से ले रहे हैं प्रेरणा- नवजोत कौर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा फारवर्ड नवजोत कौर का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पूरी टीम का मनोबल गिरा नहीं है और वे पिछले साल के अच्छे प्रदर्शन से प्रेरणा ले रहे हैं। हाकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कोर ने कहा ,‘‘हमने 2019 में शानदार प्रदर्शन किया, खासकर एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स और एफआईएच हाकी ओलंपिक क्वालीफायर में मिली जीत से हमारा मनोबल काफी बढा है।’’ कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में खेल बंद हो गए हैं और तोक्यो ओलंपिक भी एक साल के लिये स्थगित करने पड़े।

कौर ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान फिटनेस बनाये रखने पर है। उन्होंने कहा ,‘‘ पूरी दुनिया में सभी के लिये यह संकट का समय है लेकिन हमें सकारात्मक रहना होगा। हम सभी यहां फिटनेस पर और अपने कमरों में स्टिक वर्क तकनीकों पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसमें खिलाड़ियों को अपने शौक पूरा करने का भी मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमें आम तौर पर समय नहीं मिलता। इस समय मैं ड्राइंग , कलरिंग करने के साथ नेट फ्लिक्स पर अपने पसंदीदा शो भी देख रही हूं।

प्रमुख खबरें

अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल: एक मुट्ठी अनाज से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत

Kalamassery Gang Rape Case: केरल सरकार देगी पीड़िता को कानूनी और चिकित्सीय मदद, मंत्री ने दिया भरोसा

Campa को Energy Drink के रूप में बेच सकेगी Reliance, Delhi High Court ने दी अंतरिम राहत

अकेला नहीं है सऊदी! जानिए कितने दबे-छिपे दुश्मनों से लड़ रहे हूती?